भाजपा ने कसा संगठनात्मक अनुशासन का शिकंजा, तीन बैठकें छोड़ने वाले पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संगठन की मजबूती और अनुशासन पर भाजपा का जोर, निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर चरोदा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
भिलाई-चरोदा, 10 जून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के आह्वान तथा भाजपा जिला भिलाई के निर्देशानुसार बुधवार को चरोदा मंडल की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष ए. गौरी शंकर के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी रामजी भारती, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन एवं अहिवारा विधायक डोमनलाल कोसेवाड़ा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रामजी भारती एवं जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसकी शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आती है। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की बैठकें प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित की जाएं तथा संगठन द्वारा जारी सभी कार्यक्रमों एवं अभियानों को पूरी गंभीरता से धरातल पर उतारा जाए।
नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समयदानी, अनुशासित, राष्ट्रवादी एवं संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो पदाधिकारी लगातार तीन बैठकों में बिना उचित कारण के अनुपस्थित रहेंगे, उनके दायित्वों की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में आगामी नगरीय निकाय एवं निगम चुनावों की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि भाजपा को बूथ स्तर तक सशक्त बनाकर चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही पार्षदों एवं छाया पार्षदों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उपनेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पांडे ने किया।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल, खिलावन साहू, चंद्रकांता मंडले, विष्णु अग्रवाल, राजेश मौर्य, प्रमिला टांडी, मलय बनर्जी, अंकित बनर्जी, सुजाता डोंगरे, पूनम श्रीवास्तव, के.के. शर्मा, बलजीत कौर, पुष्पलता मंडपे, नंदिनी जांगड़े, अपर्णा दासगुप्ता, निशा यादव, कमल टांडी, राजीव चौबे, राम रेड्डी, उषा चौहान, लोकेश्वर कोसरे, सुशांत भट्टाचार्य, नारायण रेड्डी, कमल जांगड़े, गोवर्धन श्रीनिवास, दिलीप साहू, सनातन ठाकुर, शिव पटनायक, नारायण राव, रेचल मसीह, पुष्पा गरे, शिखा चक्रवर्ती, सरिता ठाकुर, कुसुम साहू, आशा यादव, सुभद्रा कुमारी, ममता सिंह, रेखा साहू, रीति वर्मा, मीना शाह, सुषमा चौहान, हीरावती सोनी, हेमराज साहू, मनोज चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

