पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय अफीम तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, झारखंड से दो तस्कर गिरफ्तार
कुम्हारी/ दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के गुमला जिले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये मूल्य की अफीम, मोबाइल फोन और नगदी रकम जब्त की है।
कुम्हारी थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार मामले की एंड टू एंड विवेचना के दौरान आरोपी राजकेश्वर साहू से पूछताछ की गई तथा तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। मोबाइल कॉल डिटेल, आपसी संपर्क और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर यह सामने आया कि झारखंड से अवैध अफीम लाकर दुर्ग जिले में सप्लाई की जा रही थी।
जांच में सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू सहित अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 89/2026 के तहत धारा 18(ख), 27(क) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
घटना का मुख्य कारण
घटनास्थल
- कुम्हारी क्षेत्र, जिला दुर्ग
- बीएसपी कॉलोनी क्षेत्र, जिला दुर्ग
गिरफ्तार आरोपी
- सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम लांजी हुडराटोली, थाना गुमला, जिला गुमला, झारखंड
- राजकेश्वर साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम लांजी चौकी, थाना गुमला, जिला गुमला, झारखंड
जप्त सामग्री
- करीब 15 लाख रुपये मूल्य की अवैध अफीम
- मोबाइल फोन
- नगद राशि 8,000 रुपये
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी पुलिस टीम, तकनीकी विश्लेषण टीम तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



