गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कार-स्कूटी समेत घर के दस्तावेज जब्त
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से था फरा
अवैध गांजा बिक्री की रकम से खरीदी थी लग्जरी गाड़ियां
दुर्ग/ मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना उतई क्षेत्र में दर्ज गांजा तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सत्येंद्र कुमार उर्फ संजू बिहारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से कार, स्कूटी, मोबाइल फोन और घर के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं चार आरोपी
थाना उतई में दर्ज अपराध क्रमांक 409/2025, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत दिनांक 16-17 अक्टूबर 2025 को पूर्व में चार आरोपियों —
- सिद्धार्थ मेश्राम
- यनशु वर्मा
- विजयकांत वर्मा
- संजीव वर्मा
को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। वहीं इस प्रकरण का मुख्य आरोपी सत्येंद्र कुमार उर्फ संजू बिहारी तब से फरार चल रहा था।
सूचना मिलते ही ग्राम परसदा में दी दबिश
उतई पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने निवास ग्राम परसदा, थाना कुम्हारी में छिपकर रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में कबूला पूरा नेटवर्क
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर अपने साथियों को सप्लाई करता था। अवैध रूप से गांजा बेचकर कमाई गई रकम से उसने कार, स्कूटी और मोबाइल फोन खरीदे, वहीं शेष पैसे से घर बनाकर दैनिक खर्च किया।
अवैध कमाई की संपत्ति जब्त
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—
- एक कार
- एक स्कूटी
- मोबाइल फोन
- घर से जुड़े दस्तावेज
को जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
एंड-टू-एंड कार्रवाई से नशे के नेटवर्क पर चोट
उतई पुलिस द्वारा “एंड-टू-एंड” रणनीति के तहत इस पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की गई है, जिससे नशे के अवैध कारोबार को बड़ा झटका लगा है। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
आरोपी का विवरण
नाम: सत्येंद्र कुमार उर्फ संजू बिहारी
पिता का नाम: वासुदेव पटेल
उम्र: 35 वर्ष
स्थायी पता: ग्राम मूर्तिपुर टिकैत, थाना भरनी, जिला देवरिया
वर्तमान पता: अटल विहार, ग्राम परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग
इस कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
- निरीक्षक महेश ध्रुव
- सहायक उप निरीक्षक राजेश सिंह
- आरक्षक अजय देवांगन



