सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने किया रक्तवीरों का सम्मान

एचडीएफसी बैंक, सुपेला भिलाई द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

भिलाई/ मानवता और समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए एचडीएफसी बैंक, सुपेला शाखा, भिलाई के तत्वावधान में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य और सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तमित्रों को प्रशस्ति पत्र व सम्मान प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने अपने संबोधन में कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यह न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करता है।”

शिविर के सफल संचालन में एचडीएफसी बैंक भिलाई क्लस्टर हेड श्री ओझा, महेंद्र ठाकरे, स्वेता चिचोड़कर, पूजा, नूपुर, मित्रा सहित बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। सभी ने आयोजन को व्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से —
 मलकित सिंह ‘लल्लू’, अनिल चौधरी, जोगा राव, निर्मल सिंह, शाहनवाज़ कुरैशी, रमन राव, इंद्रजीत सिंह ‘चिंटू’, डॉ. हरजीन्दर सिंह, वाजिद अंसारी सहित अन्य गणमान्य सदस्य शामिल रहे।

शिविर में अनुभवी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा रक्तदाताओं की पहले स्वास्थ्य जांच की गई, इसके बाद पूर्ण सुरक्षा और निर्धारित मेडिकल गाइडलाइन के तहत रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान उपरांत सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र, सम्मान एवं अल्पाहार प्रदान किया गया।

आयोजन के अंत में बैंक प्रबंधन एवं सर्व समाज कल्याण समिति ने संयुक्त रूप से यह संकल्प दोहराया कि आगामी समय में भी इस प्रकार के जनहितकारी एवं समाजोपयोगी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।