भिलाई तेलुगु समाज एवं शीशा संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का फाउंडेशन डे सम्पन्न, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’
भिलाई/ भिलाई तेलुगु समाज एवं शीशा संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, केम्प-1 आंबेडकर नगर भिलाई में फाउंडेशन डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने कहा कि समाज द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल महिला सशक्तिकरण की मजबूत आधारशिला सिद्ध होती हैं। उन्होंने केंद्र द्वारा संचालित प्रशिक्षण से महिलाओं को रोजगार, कौशल विकास एवं आत्मसम्मान की दिशा में मिलने वाले लाभों की सराहना की तथा अपनी ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भिलाई तेलुगु समाज के अध्यक्ष बी. जोगा राव, महासचिव वाई. भास्कर राव तथा संस्था से जुड़ी सभी माताओं एवं बहनों ने हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया।



