निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

भिलाई/ सर्व समाज कल्याण समिति एवं श्री बीरा सिंह मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल, भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में वार्ड-1, जुनवानी भिलाई में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

स्थानीय नागरिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने पहुँचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा जांच तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

जनसेवा के प्रति समर्पित – इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’

इस अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं श्री बीरा सिंह मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल, भिलाई के डायरेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ स्वयं उपस्थित रहे।
उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और स्वास्थ्य संबंधी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

“इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ — भिलाई में सेवा, समर्पण और मानवता की जीवंत पहचान”

समाजसेवा के प्रति सदैव सक्रिय रहने वाले इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को आमजन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि उनके नेतृत्व में आयोजित इस प्रकार के शिविर जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

अस्पताल में भर्ती मरीजों से की मुलाकात

शिविर के पश्चात श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ जी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जानी।
उन्होंने प्रत्येक मरीज की स्वास्थ्य स्थिति, उपचार व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए यथासंभव सहयोग और सहायता का आश्वासन दिया।
मरीजों एवं उनके परिजनों ने उनके इस संवेदनशील और मानवीय व्यवहार की सराहना की।

स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने का संकल्प

आयोजकों ने बताया कि आगे भी समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।