बैंक खातों के फर्जीवाड़े पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 आरोपी किए गिरफ्तार

सायबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

दुर्ग/ सायबर अपराध पर नियंत्रण के लिए दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक खातों के माध्यम से किए जा रहे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। मोहन नगर थाना पुलिस ने सायबर धोखाधड़ी में शामिल कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

समन्वय पोर्टल से मिली अहम जानकारी

भारतीय गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय सायबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के “समन्वय” पोर्टल के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।जांच के दौरान पाया गया कि कर्नाटक बैंक, मोहन नगर शाखा, में खोले गए 22 बैंक खातों में सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त लगभग 11 लाख रुपये जमा किए गए थे। इन खातों का उपयोग धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को खर्च व संवर्धन करने के लिए किया जा रहा था।

प्रकरण दर्ज, पुलिस ने की तेजी से कार्रवाई

सायबर धोखाधड़ी से संबंधित धनराशि पाए जाने पर थाना मोहन नगर में दिनांक 03.11.2025 को अपराध क्रमांक 593/2025 धारा 317(2), 317(4), 318(4), 111, 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए संबंधित बैंक खाताधारकों की पहचान, खोजबीन और गिरफ्तारी की कार्यवाही की और अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. कलविंदर सिंह, 44 वर्ष, बाबादीप सिंह नगर, वैशाली नगर दुर्ग
  2. चौहान जीवन, 32 वर्ष, हाउसिंग बोर्ड कोहका थाना-सुपेला
  3. निधि बघेल, 22 वर्ष, सारथी मोहल्ला दुर्ग
  4. लालकृष्ण साहू, 23 वर्ष, आजाद चौक रामनगर सुपेला भिलाई
  5. राहुल यादव, 30 वर्ष, राजीव नगर सुपेला भिलाई
  6. पंकज चौबे, 31 वर्ष, सेक्टर-01 भिलाई
  7. अंकुर सोनी, 20 वर्ष, जोन-01 खुर्सीपार
  8. पायल सोनी, 22 वर्ष, जोन-01 खुर्सीपार
  9. राज सिंह, 27 वर्ष, सेक्टर-11 खुर्सीपार
  10. राहुल कुमार जयसेल, 36 वर्ष, बापू नगर खुर्सीपार
  11. उज्जवल सिंह, 26 वर्ष, सेक्टर-11 जोन-01 खुर्सीपार
  12. पंकज टंडन, 21 वर्ष, कुंदरा पारा वार्ड 53 थाना पद्मनाभपुर
  13. हेमंत दलाई, 20 वर्ष, कैंप-01 शांतिपारा थाना छावनी
  14. रामअवतार यदु, 26 वर्ष, कंडरापारा दुर्ग
  15. मुकुंद सेन, 58 वर्ष, स्टेशन मरोदा थाना-नेवई
  16. राम दुबे, 22 वर्ष, कंडरापारा थाना-दुर्ग

पुलिस की अपील

मोहन नगर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि:

  • अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक या आधार कार्ड किसी भी व्यक्ति को न दें
  • सायबर अपराध से जुड़े किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें

पुलिस की सफल कार्रवाई

इस पूरे प्रकरण में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसने तेज और प्रभावी कार्रवाई कर सायबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार किया है।