घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ पुरानी भिलाई थाने में रिपोर्ट दर्ज

भिलाई। दक्षिण वसुंधरा नगर, भिलाई-3 निवासी धीरज चंद्राकर की मोटरसाइकिल घर के बाहर से चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुरानी भिलाई थाना में दर्ज कराई है।

धीरज चंद्राकर, जो कुम्हारी टोल प्लाजा में फास्टैग ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि वे 30 जुलाई 2025 की रात करीब 10 बजे ड्यूटी से लौटकर अपने घर के सामने अपनी लाल रंग की यामाहा R15 बाइक (क्रमांक CG07BH8078) खड़ी कर घर के अंदर चले गए थे।लेकिन अगले दिन 31 जुलाई की सुबह लगभग 4 बजे जब वे उठे, तो देखा कि बाइक उस स्थान पर नहीं थी। उन्होंने बाइक की काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो 5 अगस्त को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

चोरी गई बाइक की विशेष जानकारी इस प्रकार है

  • इंजन नंबर: G3C7E0131553
  • चेचिस नंबर: ME1RG0629H0048686
  • अनुमानित कीमत: ₹50,000
  • स्थिति: पुरानी इस्तेमाली

पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने पिता दौलत राम चंद्राकर और चाचा आकाश चंद्राकर को भी दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।