प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचे थे। उन्होंने 50 रुपये का पेट्रोल भरवाया और 200 रुपये का नोट दिया। चिल्लर को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने कर्मचारी अनिल गायकवाड़ के हाथ में रखे रुपयों को देखकर लूट की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर दिया और नगद राशि लूट ली।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मंदिर हसौद पुलिस टीम ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। साथ ही मुखबिर की सूचना पर संदेहियों की पहचान की गई। समीर टंडन पिता राजकुमार टंडन (उम्र 21 वर्ष), निवासी – दीनदयाल उपाध्याय नगर, गातापार, थाना अभनपुर।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभनपुर निवासी समीर टंडन और कुनाल तिवारी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और लूटी गई रकम बरामद की गई है।