कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

दुर्ग / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर  पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर एडीएम  अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर गोकुल रावटे,  योगिता देवांगन एवं  बी.के. दुबे, संयुक्त कलेक्टर  एच.एस. मिरी सहित कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।