चिकित्सा के क्षेत्र में भी नित-नये उपकरणों एवं पद्धतियों का इस्तेमाल देश में किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवीन तकनीक के प्रयोग के मामले में भिलाई में भी एक अध्याय जुड़ गया है। अब भिलाई नगर के नामी अस्पताल स्पर्श हॉस्पिटल में विश्व के सबसे आधुनिक रोबोट द्वारा घुटने एवं हिप रिप्लेसमेंट की रोबोटिक सर्जरी की जाएगी।