सब को मिठाई खिलाकर मुह मीठा कर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी। लोगो ने भिलाई नगर विधायक श्री देवेन्द्र यादव जी और महापौर श्री नीरज पाल जी को भी मिठाई खिलाई और दिल से धन्यवाद किया। लोगों ने कहा कि इस दिन का उन्हें सालों से इंतजार था। ऐसा लगने लगा था कि यह स्वर्णिम पल उनके जीवन मे कभी नहीं आएगा। सब ने उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन विधायक श्री यादव और महापौर श्री पाल आप सब ने मिलकर ऐसा काम किया कि आज हम सब के आवासों की रजिस्ट्री हो रही है।