भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ दुर्ग की कार्यकारिणी घोषित: कुम्हारी से डिकेश पटेल और रागिनी निषाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी
राकेश कुमार की रिपोर्ट
दुर्ग/कुम्हारी। भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय प्रकोष्ठ (जिला-दुर्ग) द्वारा जिला कार्यसमिति की अधिकृत घोषणा कर दी गई है। पार्टी के वरिष्ठ शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और अनुमोदन से जारी इस कार्यकारिणी सूची में कुम्हारी क्षेत्र का वर्चस्व देखने को मिला है, जहाँ युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में अहम पदों से नवाजा गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी नंदन जैन की सहमति तथा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक किशोर राय व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के अनुमोदन के पश्चात जिला संयोजक चन्द्रशेखर चन्द्राकर ने यह घोषणा की।
कुम्हारी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
जारी कार्यकारिणी में कुम्हारी से डिकेश पटेल को ‘सोशल मीडिया सहप्रभारी’ तथा श्रीमती रागिनी निषाद को ‘मन की बात प्रभारी’ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इन दोनों नेताओं की नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी नेतृत्व द्वारा समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे लाने का यह निर्णय सराहनीय है।
घोषित जिला कार्यकारिणी की पूरी सूची:
सह-संयोजक: श्री लोकेश कुमार साहू, श्री धर्मेन्द्र भगत
कोषाध्यक्ष: श्री आशीष चन्द्राकर
कार्यालय प्रभारी: श्री विधि यादव
कार्यालय सहप्रभारी: श्री कमल देवांगन
मीडिया प्रभारी: श्री सतीश चन्द्राकर
मीडिया सहप्रभारी: श्री गुलशन साहू
सोशल मीडिया प्रभारी: श्री केवल देवांगन
सोशल मीडिया सहप्रभारी: श्री डिकेश पटेल
मन की बात प्रभारी: श्रीमती रागिनी निषाद
स्वच्छता प्रभारी: डॉ. आलोक पाल
कार्यसमिति सदस्य:
श्रीमती कुमारी साहू, श्री प्रमोद पाटिल, श्रीमती सरोज कोसरे, श्रीमती हेमा शर्मा, श्री गुलाब वर्मा, श्री विक्की चन्द्राकर, श्रीमती रितिका यादव, श्रीमती दुलारी मिश्रा एवं श्री संजय कुमार अग्रवाल।
नियुक्ति पर कुम्हारी क्षेत्र के भाजपाइयों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।




