घासी-घसिया समाज ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का किया सम्मान
शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में महिला प्रकोष्ठ का भी हुआ गठन, कौशल्या सोनी बनीं जिलाध्यक्ष
राकेश कुमार की रिपोर्ट
रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश घासी-घसिया समाज, जिला रायपुर द्वारा समाज के शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्राचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले समाज के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में वर्णिता सिंदुरिया, हंसा दुर्गे, कुमारी बेहरा, तमन्ना सोनी, चित्रांगी पात्रे, रौशनी सोनी, तृप्ति सोनी, गौरी नायक, प्रियंका बघेल, सत्यम भारती, अरविन्द भारती और दीपेश भारती का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान घासी-घसिया समाज महिला प्रकोष्ठ, जिला रायपुर का गठन भी किया गया। इसमें श्रीमती कौशल्या सोनी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. भारती बंधु रहे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष लखन सागर, प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी, महामंत्री युवराज सेन्द्रे, महामंत्री प्रसन्न पांडिया, कोषाध्यक्ष लखपति सिंदूर, प्रदेश प्रवक्ता सत्यम भारती, वरिष्ठ समाजसेवी गजाधर सोनी, चक्रो सोनी, विवेकानंद भारती, संरक्षक हितेश कुमार, जिलाध्यक्ष गोपी भाई सेन्द्रे सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
महिला प्रकोष्ठ की ओर से संरक्षक वर्णिता सिंदुरिया, प्रभा सेन्द्रे, लता भारती, रेखा विभार, तनु बघेल सहित नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कौशल्या सोनी और बड़ी संख्या में महिला सदस्य भी समारोह में मौजूद रहीं।



