कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा 5 करोड़ का मांगपत्र, नगर विकास के कार्यों पर हुई चर्चा

 कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा 5 करोड़ का मांगपत्र, नगर विकास के कार्यों पर हुई चर्चा

राकेश कुमार की रिपोर्ट

कुम्हारी/ नगर पालिका परिषद कुम्हारी के जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात की। नगर पालिका अध्यक्षा मीना वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे इस दल ने उपमुख्यमंत्री को कुम्हारी के बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए 5 करोड़ रुपये का मांगपत्र सौंपा। ​मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कुम्हारी क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की प्रगति से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया और नगर के सौंदर्यकरण, बेहतर सड़कों, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था तथा नाली निर्माण जैसे जनहित के कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता पर चर्चा की। ​​नगर के प्रमुख वार्डों में बुनियादी अधोसंरचना (सड़क व नाली) का विस्तार।
​सार्वजनिक सुविधाओं और पार्कों का सौंदर्यीकरण। प्रकाश व्यवस्था एवं संधारण कार्य, ​पेयजल आपूर्ति प्रणाली को अधिक सुदृढ़ बनाना। ​उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका की टीम की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए नगर के सर्वांगीण विकास का सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य सरकार की प्राथमिकता है, और कुम्हारी नगर के विकास प्रस्तावों पर शीघ्र नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इस दौरान पार्षद डिकेश पटेल, लोकेश साहू, एल्डरमैन गोल्डी गोस्वामी, मिथलेश यादव, अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज वर्मा सहित अन्य जनप्रनिधि उपस्थित रहे ।