शराब के नशे में ड्राइविंग पर दुर्ग ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, मोतीपुर चौक पर सघन जांच
राकेश कुमार रिपोर्ट
कुम्हारी/ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस ने मोतीपुर चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान विशेष रूप से शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब सेवन की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।



