पर्यावरण संरक्षण की दिशा में श्रमजीवी पत्रकार संघ की पहल, झीट धान खरीदी केंद्र में रोपे फलदार और छायादार पौधे

 पर्यावरण संरक्षण की दिशा में श्रमजीवी पत्रकार संघ की पहल, झीट धान खरीदी केंद्र में रोपे फलदार और छायादार पौधे

एसडीएम उत्तम ध्रुव व तहसीलदार पवन सिंह ठाकुर की मौजूदगी में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम, पौधों की देखभाल पर दिया जोर

अमलेश्वर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की दुर्ग जिला इकाई के निर्देशानुसार अमलेश्वर ब्लॉक इकाई द्वारा झीट स्थित धान खरीदी केंद्र परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पाटन उत्तम ध्रुव तथा अध्यक्षता तहसीलदार पाटन पवन सिंह ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक परसराम साहू उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथियों में छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी साहू, ग्राम पंचायत सरपंच रूपेंद्र राजू साहू एवं प्राधिकृत अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक शामिल हुए।

पौधरोपण के साथ संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण आज की आवश्यकता है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक उनकी जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।

अतिथियों ने श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारिता के साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय सरोकारों को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता फैलाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर इस तरह के आयोजन सकारात्मक संदेश देते हैं।

प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों की रही सहभागिता

वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने में सेवा सहकारी समिति मर्यादित झीट के समिति प्रबंधक पुरुषोतम सिन्हा एवं समस्त कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष दुर्ग ललित साहू, वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष शैलेन्द्र साहू, जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष भिलाई विनोद चौबे, जिला उपाध्यक्ष ऐश्वर्या नवरात्री, ब्लॉक अध्यक्ष कुम्हारी अजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पाटन भूषण देशलहरे, ब्लॉक अध्यक्ष अमलेश्वर करन साहू, राकेश सोनकर, ध्रुवकुमार नायक, शैलेन्द्र साहू, नारायण वर्मा, महेंद्र निषाद, प्रीतम चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए समाज के सभी वर्गों से हरियाली बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।