कुम्हारी सब्जी मंडी से TVS एक्सल चोरी, सब्जी खरीदने गए व्यापारी की ₹25 हजार की बाइक ले उड़े चोर

 कुम्हारी सब्जी मंडी से TVS एक्सल चोरी, सब्जी खरीदने गए व्यापारी की ₹25 हजार की बाइक ले उड़े चोर

कुम्हारी। कुम्हारी स्थित बड़ी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने पहुंचे एक सब्जी विक्रेता की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। अज्ञात चोर मंडी के होटल के सामने खड़ी TVS एक्सल क्रमांक CG-04-DD-5022 को लेकर फरार हो गया। बाइक की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, चित्रेंग लोधी निवासी चंगोराभाठा, रायपुर सब्जी बेचने का काम करता है। वह 19 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे बड़ी सब्जी खरीदने के लिए अपनी TVS एक्सल से कुम्हारी मंडी पहुंचा था। उसने अपनी मोटरसाइकिल बड़ी सब्जी मंडी स्थित एक होटल के सामने खड़ी की और सब्जी खरीदने चला गया।सब्जी खरीदने के बाद जब वह करीब दोपहर 3 बजे वापस लौटा तो जिस स्थान पर उसने बाइक खड़ी की थी, वहां मोटरसाइकिल नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने और लोगों से पूछताछ करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला।

शुरुआत में वाहन को किसी परिचित द्वारा बिना बताए ले जाने की आशंका के चलते उसने तत्काल थाने में रिपोर्ट नहीं की। इसके बाद काफी तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल नहीं मिली। अंततः उसने कुम्हारी थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

चोरी हुई मोटरसाइकिल का इंजन नंबर BP2BT2607827 और चेचिस नंबर MD621BP28T2B14180 बताया गया है। पीड़ित ने सब्जी मंडी कुम्हारी के हीरा सोनकर और रानु यादव को भी घटना की जानकारी दी थी।

कुम्हारी पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य माध्यमों से चोरी हुई मोटरसाइकिल का पता लगाने का प्रयास कर रही है।