उत्कृष्ट अपराध विवेचना के लिए दुर्ग पुलिस के 16 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से किया गया सम्मान

 उत्कृष्ट अपराध विवेचना के लिए दुर्ग पुलिस के 16 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से किया गया सम्मान

भिलाई। अपराधों की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, साक्ष्य संकलन और विधिक प्रक्रिया के प्रभावी पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा 24 अगस्त 2026 को कंट्रोल रूम भिलाई में उत्कृष्ट अपराध विवेचना सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट विवेचनात्मक कार्य के लिए सम्मानित किया गया।सम्मानित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न आपराधिक प्रकरणों की विवेचना के दौरान तथ्यों के गहन विश्लेषण, महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संकलन, आवश्यक विधिक प्रक्रिया के पालन तथा प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण में सराहनीय भूमिका निभाई।

उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला सम्मान

समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चयनित सभी 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं निर्धारित पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी निष्ठा, लगन और विधिक प्रावधानों के अनुरूप प्रभावी एवं निष्पक्ष विवेचना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।दुर्ग पुलिस की ओर से कहा गया कि अपराध की विवेचना में साक्ष्य आधारित अनुसंधान, तथ्यों का वैज्ञानिक एवं तार्किक परीक्षण तथा कानून के प्रावधानों का पालन बेहद महत्वपूर्ण है। इसी दिशा में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित कर अन्य पुलिसकर्मियों को भी गुणवत्तापूर्ण विवेचना के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ये 16 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

  1. निरीक्षक बसंत बघेल — थाना प्रभारी, जामगांव (आर)
  2. उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे — थाना प्रभारी, कुम्हारी
  3. उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा — थाना पुलगांव, भिलाई
  4. उप निरीक्षक चितराम ठाकुर — थाना सुपेला
  5. उप निरीक्षक सुरेन्द्र नारम — थाना बोरी
  6. उप निरीक्षक श्रीराम पेण्ड्रो — थाना उतई
  7. उप निरीक्षक दरबारी राम तोरम — थाना यातायात
  8. उप निरीक्षक मनीष बाजपेई — थाना पद्मनाभपुर
  9. सहायक उप निरीक्षक सुभाष बोरकर  — थाना कुम्हारी
  10. सहायक उप निरीक्षक लखन लाल साहू — ACCU दुर्ग
  11. सहायक उप निरीक्षक मुरलीधर कश्यप — थाना वैशाली नगर
  12. सहायक उप निरीक्षक शशिकला साहू — थाना वैशाली नगर
  13. सहायक उप निरीक्षक इतवारी राम डहरे — थाना छावनी
  14. सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण तिवारी — थाना दुर्ग
  15. सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर — खंड दुर्ग
  16. सहायक उप निरीक्षक मीरा वर्मा — प्रभारी रक्षा टीम

साक्ष्य आधारित अनुसंधान और गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर

सम्मानित पुलिसकर्मियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अपराध प्रकरणों की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के संकलन एवं परीक्षण, घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों के विश्लेषण, विधिक प्रक्रिया के पालन और प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण में प्रभावी कार्य किया गया। उनके इसी सराहनीय योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मान के लिए चयनित किया गया।

निष्पक्ष और समयबद्ध विवेचना को प्राथमिकता

सम्मान समारोह के माध्यम से दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध विवेचना में निष्पक्षता, पारदर्शिता, साक्ष्य आधारित अनुसंधान और विधिक प्रक्रिया का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।दुर्ग पुलिस ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वे प्रत्येक अपराध प्रकरण में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए कानून के अनुरूप विवेचना पूर्ण करें। साथ ही नागरिकों से भी अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस तक पहुंचाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।