घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, पाटन पुलिस ने दर्ज किया मामला
पाटन। घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पाटन पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आकाश कश्यप, जो खेती-किसानी का काम करते हैं और पोस्ट ग्रेजुएट हैं, ने बताया कि वह 13 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे घूमकर अपने घर वापस लौटे थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल CG07AR6326 को घर के ब्यारा के पास खड़ा किया और इसके बाद घर के अंदर जाकर सो गए।
अगली सुबह 14 अगस्त को करीब 7:30 बजे जब वे सोकर उठे और बाहर जाकर देखा तो निर्धारित स्थान पर मोटरसाइकिल नहीं थी। आसपास और संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला।
पीड़ित के अनुसार चोरी गई मोटरसाइकिल Honda Dream Yuga, ब्लैक कलर, पुरानी इस्तेमाल की हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये है। मोटरसाइकिल का इंजन नंबर JC58ET3321821 और चेचिस नंबर ME4JC589DET134899 बताया गया है।
काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर आकाश कश्यप ने पाटन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी गई मोटरसाइकिल और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

