डिजिटल पुलिसिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारी सम्मानित, ऑनलाइन विवेचना को मिल रहा बढ़ावा
E-चार्जशीट, E-प्रॉसिक्यूशन, E-साक्ष्य, E-साइन, CCTNS और ऑनलाइन डायरी सहित विभिन्न डिजिटल कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को मिला प्रशस्ति पत्र
दुर्ग। पुलिसिंग में तकनीक के अधिकतम उपयोग, विवेचना की गुणवत्ता में सुधार और प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण को लेकर दुर्ग पुलिस द्वारा ऑनलाइन कार्यप्रणाली को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऑनलाइन पुलिसिंग एवं विवेचना से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को चिन्हित कर पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधिकारियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन ऑनलाइन डायरी एंट्री, E-चार्जशीट, E-प्रॉसिक्यूशन, E-साक्ष्य, E-साइन, FSL, MLC/PMR, मालखाना, VCNB, F-6, CCTNS तथा DGP/IGP डैशबोर्ड से संबंधित ऑनलाइन कार्यों के आधार पर किया गया।
इसके अलावा BNS के प्रकरणों में 60/90 दिवस की वैधानिक समय-सीमा के भीतर चालान प्रस्तुत करने तथा E-समंस की ऑनलाइन तामीली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
इन अधिकारियों को मिला प्रशस्ति पत्र
1. निरीक्षक नवीन राजपूत, थाना कोतवाली दुर्ग
ऑनलाइन डायरी एंट्री, FSL की ऑनलाइन एंट्री, VCNB की ऑनलाइन एंट्री एवं II F-6 फॉर्म की एंट्री में उत्कृष्ट कार्य।
2. निरीक्षक केशव राम कोसले, थाना मोहन नगर
सर्वाधिक ऑनलाइन E-चार्जशीट प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
3. उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह, थाना पुलगांव
सर्वाधिक ऑनलाइन E-प्रॉसिक्यूशन दर्ज करने में उत्कृष्ट कार्य।
4. निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, थाना भिलाई नगर
DGP/IGP डैशबोर्ड में सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
5. निरीक्षक शिव नारायण सिंह, थाना सुपेला
मालखाने की ऑनलाइन एंट्री, II F-6 की सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री, सर्वाधिक E-साइन, सर्वाधिक ऑनलाइन FSL को प्रकरण भेजने तथा सर्वाधिक MLC/PMR भेजकर ऑनलाइन रिपोर्ट प्राप्त करने में उत्कृष्ट कार्य।
6. उप निरीक्षक राम नारायण ध्रुव, थाना छावनी
ऑनलाइन E-चार्जशीट तथा MLC/PMR भेजकर ऑनलाइन रिपोर्ट प्राप्त करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
7. निरीक्षक राकेश खुटेश्वर, थाना जामुल
सर्वाधिक ऑनलाइन E-साक्ष्य दर्ज करने में उत्कृष्ट कार्य।
8. निरीक्षक राजेश मिश्रा, थाना पाटन
सर्वाधिक E-साइन, सर्वाधिक E-चार्जशीट की एंट्री तथा BNS के प्रकरणों में 60/90 दिवस की वैधानिक समय-सीमा के भीतर सर्वाधिक चालान प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
9. निरीक्षक बसंत बघेल, थाना अमलेश्वर
VCNB की सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री एवं सर्वाधिक E-समंस तामील करने में उत्कृष्ट कार्य।
10. निरीक्षक तारिक खान, थाना जामगांव आर
सर्वाधिक E-समंस, सर्वाधिक E-चार्जशीट तथा BNS के प्रकरणों में 60/90 दिवस की वैधानिक समय-सीमा के भीतर सर्वाधिक चालान प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
11. निरीक्षक महेश ध्रुव, थाना धमधा
सर्वाधिक E-प्रॉसिक्यूशन दर्ज करने तथा DGP/IGP डैशबोर्ड की एंट्री में उत्कृष्ट कार्य।
12. मोहन भारद्वाज, थाना उतई
DGP/IGP डैशबोर्ड में सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
13. अनिल पटेल, थाना नंदिनी
CCTNS में E-साक्ष्य की ऑनलाइन एंट्री करने में उत्कृष्ट कार्य।
तकनीक आधारित पुलिसिंग को प्राथमिकता
दुर्ग पुलिस द्वारा पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध बनाने के लिए डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ऑनलाइन डायरी से लेकर E-चार्जशीट, E-प्रॉसिक्यूशन और E-साक्ष्य तक की प्रक्रिया को मजबूत करने से विवेचना में तेजी के साथ-साथ डिजिटल रिकॉर्ड के बेहतर संधारण में भी मदद मिल रही है।
पुलिस विभाग द्वारा FSL, MLC/PMR, मालखाना, VCNB, F-6 और CCTNS जैसी विभिन्न व्यवस्थाओं में ऑनलाइन प्रविष्टियों एवं रिपोर्ट लिंकिंग की नियमित समीक्षा की जा रही है।
समयबद्ध विवेचना पर विशेष जोर
BNS के तहत दर्ज प्रकरणों में निर्धारित 60/90 दिवस की वैधानिक समय-सीमा के भीतर चालान प्रस्तुत करना पुलिस विवेचना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके साथ ही E-समंस की तामीली को भी डिजिटल पुलिसिंग की प्रभावशीलता का महत्वपूर्ण मानक बनाया गया है।
दुर्ग पुलिस का कहना है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने का उद्देश्य अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी बेहतर ऑनलाइन कार्य के लिए प्रोत्साहित करना है।
दुर्ग पुलिस का संदेश
दुर्ग पुलिस द्वारा तकनीक आधारित पुलिसिंग, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, डिजिटल साक्ष्यों के प्रभावी संधारण और प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी निर्धारित ऑनलाइन कार्यों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग का मानना है कि डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने से विवेचना की गुणवत्ता बढ़ेगी और आम नागरिकों को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह पुलिसिंग उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

