स्वतंत्रता दिवस पर भिलाई में मांस की बिक्री पर रोक, 15 अगस्त को बंद रहेंगे सभी मांस बिक्री केंद्र और पशुवध गृह

 स्वतंत्रता दिवस पर भिलाई में मांस की बिक्री पर रोक, 15 अगस्त को बंद रहेंगे सभी मांस बिक्री केंद्र और पशुवध गृह

निगम ने जारी किया आदेश, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई

भिलाईनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई सीमा क्षेत्र में 15 अगस्त 2026 को मांस बिक्री केंद्र, पशुवध गृह एवं जीव हत्या से संबंधित सभी गतिविधियां पूर्णतः बंद रहेंगी। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन ने आदेश जारी कर संबंधित व्यवसायियों को शासन के निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुपालन में नगर पालिक निगम भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के दिन निगम क्षेत्र में संचालित सभी मांस बिक्री केंद्र एवं पशुवध गृह बंद रखना अनिवार्य होगा।

निगम प्रशासन ने संबंधित व्यवसायियों से अपील की है कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन एवं निगम प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखें।

उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित दिवस पर यदि किसी व्यक्ति अथवा प्रतिष्ठान द्वारा मांस बिक्री, पशुवध या जीव हत्या से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाती हैं, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निगम प्रशासन ने नागरिकों एवं व्यवसायियों से अपील की है कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी इस आदेश का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।