भाजपा महिला मोर्चा चरौदा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति

 भाजपा महिला मोर्चा चरौदा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति

भिलाई/चरौदा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा चरौदा मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उषा चौहान द्वारा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व की सहमति से नई टीम का गठन किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा महिला सशक्तिकरण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

जारी सूची के अनुसार महिला मोर्चा में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, कार्यालय प्रभारी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों की सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को शामिल कर संगठनात्मक संतुलन एवं विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इस अवसर पर भाजपा चरौदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला मोर्चा भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ए. गौरीशंकर ने कहा, “भाजपा में महिलाओं को हमेशा नेतृत्व और संगठन में महत्वपूर्ण स्थान मिला है। चरौदा मंडल की नई कार्यकारिणी निश्चित रूप से संगठन को नई दिशा देगी। मुझे विश्वास है कि सभी पदाधिकारी समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में योगदान देंगे।”महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने भी संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का भरोसा दिलाया।भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा चरौदा मंडल की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर एवं महिला मोर्चा पदाधिकारी

देखें पूरी सूची