8 मई को धमाकेदार रिलीज: छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोला लव होगे’, नए-पुराने सितारों का अनोखा संगम

 8 मई को धमाकेदार रिलीज: छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोला लव होगे’, नए-पुराने सितारों का अनोखा संगम

रायपुर/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अनुमोद फिल्म्स के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मोला लव होगे’ 8 मई को राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ रिलीज होने जा रही है।

 अलग अंदाज में रोमांस और परिवार की कहानी

निर्माता-निर्देशक अनुमोद राजवैद्य के अनुसार यह फिल्म रोमांटिक होने के साथ-साथ पूरी तरह पारिवारिक है, जिसमें रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, थ्रिल और सस्पेंस का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।

 नए चेहरों के साथ दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी

फिल्म में छत्तीसगढ़ के उभरते कलाकार आयुष राजवैद्य नायक के रूप में नजर आएंगे, जबकि तिरांजलि गोस्वामी इस फिल्म से नायिका के रूप में डेब्यू कर रही हैं।

इसके अलावा फिल्म में सुपरस्टार करन खान, रजनीश झांझी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह, जागेश्वरी मेश्राम और विक्रम राज जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। खास बात: पिछले 26 वर्षों में पहली बार करन खान और रजनीश झांझी एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

 संगीत और गानों को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

फिल्म का संगीत अनुग्रह मिडियन, प्रदीप साठिया और ओमकार चौहान ने दिया है। फिल्म के गीत “डोंट टच माय गगरी”, “मोला मुंबई घुमा दे राजा” और “नैना रे नैना” को दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

 पूरी शूटिंग छत्तीसगढ़ में

फिल्म की शूटिंग पूरी तरह छत्तीसगढ़ की खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है, जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

 युवा सोच और पारिवारिक मूल्यों का संगम

फिल्म एक ऐसे युवा वर्ग की कहानी को दर्शाती है, जो आधुनिक शिक्षा के बावजूद अपनी जड़ों और परिवार से गहराई से जुड़ा हुआ है।

 कब और कहां देखें?

‘मोला लव होगे’ 8 मई को छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख शहरों की टॉकीज और मल्टीप्लेक्स में एक साथ रिलीज होगी।