भाजपा चरोदा मंडल ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, सामाजिक सेवा के साथ मनाया उत्सव
भिलाई/चरोदा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के आह्वान तथा भिलाई जिला के निर्देशानुसार 6 अप्रैल को भाजपा चरोदा मंडल द्वारा स्थापना दिवस उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साईं मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद मिठाई एवं फल वितरण कर कार्यकर्ताओं और नागरिकों के बीच खुशी साझा की गई।
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया।
सेवा कार्यों के साथ मनाया गया स्थापना दिवस
- साईं मंदिर में ध्वजारोहण
- मिठाई एवं फल वितरण
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल जी को माल्यार्पण
- रेलवे अस्पताल में मरीजों को फल वितरण
- डॉक्टरों, नर्सों एवं फार्मेसिस्ट का शाल और पौधा देकर सम्मान
- सफाई कर्मचारियों का फल वितरण कर सम्मान
- शारदा विद्यालय में बच्चों को स्टेशनरी किट वितरण
- शिक्षक-शिक्षिकाओं का शाल एवं पौधे देकर सम्मान
रेलवे हॉस्पिटल जोन-1 में मरीजों के बीच फल वितरण कर सेवा का संदेश दिया गया, वहीं डॉक्टर, नर्स एवं सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की गई। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 22 भाटापारा स्थित शारदा विद्यालय में स्कूली बच्चों को पेन, पेंसिल, रबर सहित स्टेशनरी किट वितरित की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, खिलावन साहू, उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे, महामंत्री पूर्णिमा ठाकुर सहित भाजपा के पार्षदगण एवं अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक तरुण परगनिया, सुजाता डोंगरे एवं अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे, जिन्होंने स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया।



