अवैध हथियार, नशे के सामान एवं बाहरी संदिग्धों के खिलाफ दुर्ग पुलिस का सघन अभियान

दुर्ग | 14 जनवरी 2026

  • अवैध हथियार व नशे की सामग्री की सघन तलाशी
  • बस्तियों व रेलवे पटरी किनारे रहवासियों की चेकिंग
  • राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में 50 से अधिक अधिकारी-जवान तैनात
  • 100 से अधिक मकानों की ली गई तलाशी
  • सुबह 5 बजे से चलाया गया अभियान

शांति व्यवस्था बनाए रखने चला पुलिस अभियान

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से
दिनांक 14.01.2026 को थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शीतलापारा हथखोज में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्यवाही बस्तियों एवं रेलवे पटरियों के। किनारे लुक-छिपकर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध हथियार एवं नशे की सामग्री रखने वालों के विरुद्ध की गई।

नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में की गई कार्रवाई

छावनी अनुविभाग अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार सिंह पैकरा के नेतृत्व में थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के शीतलापारा हथखोज के पीछे स्थित बस्ती एवं रेलवे पटरी किनारे निवास करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी ली गई। इस अभियान में 50 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का बल लगाया गया।

100 से अधिक मकानों की ली गई तलाशी

अभियान के दौरान शीतलापारा हथखोज क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक मकानों की तलाशी ली गई। साथ ही वहां निवास करने वाले लोगों के पहचान पत्रों की जांच की गई।

संदिग्धों के फिंगर प्रिंट लेकर होगी नेफिस से जांच

चेकिंग के दौरान संदिग्ध पाए गए व्यक्तियों के फिंगर प्रिंट लेकर
सर्च स्लिप तैयार की गई, जिनका सत्यापन नेफिस (NAFIS) के माध्यम से किया जाएगा।

50 से अधिक वाहनों की भी हुई जांच

अभियान के दौरान बस्ती क्षेत्र में खड़े लगभग 50 वाहनों को सशक्त ऐप के माध्यम से चेक किया गया।

लगातार जारी रहेगी अभियान कार्यवाही

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार की अभियानात्मक कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।