आम जगह पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, धारदार बड़ा चाकू लहराकर आम लोगों को कर रहा था आतंकित
दुर्ग/ थाना सुपेला क्षेत्र अंतर्गत आम स्थान पर लोहे का चाकू लहराकर आम नागरिकों को आतंकित करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार स्टील का बड़ा चाकू जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 10 जनवरी 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे, प्रार्थी अपने घर के सामने खड़ा था। उसी दौरान राहुल यादव वहां पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद आरोपी ने अपनी पीछे की जेब से धारदार स्टील का बड़ा चाकू निकालकर लहराते हुए प्रार्थी को डराने-धमकाने लगा। भयभीत होकर प्रार्थी ने जोर-जोर से आवाज लगाकर अपने घरवालों को बुलाया। शोर सुनकर परिजन एवं आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग गया।
पुलिस कार्रवाई
घटना की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी की पता तलाश कर उसे गौतम नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
अपराध विवरण
अपराध क्रमांक 42/2026 अंतर्गत धारा 296, 351(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि मोतीलाल खुरसे, आर.1709 सुरेन्द्र पटेल तथा थाना सुपेला स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
नाम – राहुल यादव
पिता – ओमप्रकाश यादव
उम्र – 26 वर्ष
पता – मिनीमाता बमलेश्वरी किराना दुकान के पास, गौतम नगर, थाना सुपेला, दुर्ग (छत्तीसगढ़)



