पीएम श्री सेजस कुम्हारी में श्रीमती विजया श्रीवास्तव ने प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला कुम्हारी से चार व्याख्याता हुए प्राचार्य पद पर पदोन्नत, विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

कुम्हारी/ पीएम श्री सेजस कुम्हारी में आज महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिवर्तन के तहत श्रीमती विजया श्रीवास्तव ने प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व प्राचार्य श्रीमती लता रघुकुमार के सेवानिवृत्ति के बाद यह जिम्मेदारी संभाली। कार्यभार ग्रहण समारोह में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने गर्मजोशी से स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

चार व्याख्याता प्राचार्य पद पर पदोन्नत

सेजस कुम्हारी से चार अनुभवी व्याख्याताओं को प्राचार्य पद पर पदोन्नत किया गया है—

  • केशवराम साहू (के.आर. साहू) — प्राचार्य, सेजस बेरला
  • जी.पी. सिंह — प्राचार्य, सेजस हसदा
  • श्रीमती हेमलता नामदेव — प्राचार्य, हाई स्कूल ऊफरा
  • श्रीमती विजया श्रीवास्तव — प्राचार्य, पीएम श्री सेजस कुम्हारी

विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दी हार्दिक बधाई

विद्यालय के समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सभी नवपदस्थ प्राचार्यों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाइयाँ दीं। पदोन्नति को विद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

स्कूल परिवार में खुशी की लहर

पदोन्नति और नई जिम्मेदारियों के साथ विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी शिक्षकों ने आशा व्यक्त की कि नए नेतृत्व में विद्यालय निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।