फर्जी नंबर प्लेट का खुलासा : कुम्हारी के ट्रांसपोर्टर की गाड़ी के नंबर से बिहार में चल रही थी दूसरी गाड़ी

 फर्जी नंबर प्लेट का खुलासा : कुम्हारी के ट्रांसपोर्टर की गाड़ी के नंबर से बिहार में चल रही थी दूसरी गाड़ी

भोजपुर बिहार आरटीओ की चालानी कार्रवाई से मामला उजागर

कुम्हारी/ कुम्हारी के ट्रांसपोर्टर सर्वजीत सिंह की गाड़ी क्रमांक CG 04 LT 5516 पर भोजपुर (बिहार) आरटीओ द्वारा 27 नवंबर को ई-चालान जारी किया गया। चालान की जानकारी उनके मोबाइल नंबर 94252-05516 पर पहुंची।
चालान संदेश देखकर वे हैरान रह गए, क्योंकि उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी कभी बिहार नहीं गई है।सर्वजीत सिंह के अनुसार उनकी यह गाड़ी वर्तमान में अहमदाबाद (गुजरात) में खड़ी है। ऐसे में भोजपुर में ई-चालान होना संदेहजनक और चौंकाने वाली बात है। इससे यह आशंका गहरा गई है कि किसी व्यक्ति ने उनकी गाड़ी का नंबर फर्जी तरीके से इस्तेमाल करते हुए वाहन चला रहा है।

थाने में शिकायत दर्ज, कार्रवाई की मांग

इस गंभीर मामले की जानकारी सर्वजीत सिंह ने कुम्हारी थाना में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने ई-चालान की कॉपी और टोल टैक्स का विवरण भोजपुर आरटीओ को भी भेज दिया है।

बड़े फर्जीवाड़े की आशंका

सर्वजीत सिंह ने आशंका जताई है कि—

“पता नहीं इस तरह की और कितनी गाड़ियां फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रही होंगी। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो किसी बड़ी घटना या हादसे की स्थिति में निर्दोष वाहन मालिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।”

उन्होंने आरटीओ एवं पुलिस प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यापक जांच करने की मांग की है।

  • कुम्हारी ट्रांसपोर्टर की गाड़ी नंबर CG 04 LT 5516 पर बिहार में ई-चालान।
  • वाहन मालिक के अनुसार गाड़ी अहमदाबाद में खड़ी, बिहार कभी नहीं गई।
  • फर्जी नंबर प्लेट से वाहन चलाने की आशंका।
  • कुम्हारी थाना में शिकायत, आरटीओ से कार्रवाई की मांग।