दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाएँ, 6 मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में चोरी की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। बीते कुछ दिनों में विभिन्न थानों में कुल 6 अलग-अलग चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें वाहन चोरी से लेकर घरों व सरकारी परिसरों से सामान चोरी होने तक की वारदातें शामिल हैं। पुलिस ने सभी मामलों में अपराध दर्ज कर जाँच प्रारंभ कर दी है।

भिलाई-3 बस स्टैंड से होंडा एक्टिवा चोरी

आवेदिका: ज्योति कौशिक, खुर्सीपार भिलाई
ज्योति कौशिक ने अपनी दीदी की होंडा एक्टिवा (CG 07 CZ 3315) को बस स्टैंड भिलाई-3 में खड़ा किया था। बच्ची को लघुशंका कराने कुछ दूरी पर गईं, वापस आने पर वाहन गायब था।
वाहन विवरण:

  • चेसिस नंबर: ME4JK361FSW154987
  • इंजन नंबर: JK36EW1155106
  • कीमत: लगभग 50,000 रुपये

आवेदिका ने पुरानी भिलाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।दादर शराब भट्ठी के पास से मोटरसाइकिल चोरी

आवेदक: भुवनेश्वर यादव, ग्राम नंदौरी
17 नवंबर को शराब दुकान के बाहर से हीरो HF डीलक्स (CG 07 BZ 9302) चुरा ली गई।

  • इंजन नंबर: HA11EXL9K07205
  • चेसिस नंबर: MBLHAW104L9K07797
  • कीमत: लगभग 20,000 रुपये

काफी तलाश के बाद बाइक का पता नहीं चला, जिसके बाद 24 नवंबर को पुरानी भिलाई थाने में रिपोर्ट दर्ज।

किराये के मकान में ताला तोड़कर चोरी – शिवाजी नगर कैंप 01

आवेदक: अमरनाथ गुप्ता
अमरनाथ बिहार गए हुए थे, इस दौरान 2-3 नवंबर के बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़कर LED टीवी, कुलर व 20,000 रुपये नगद चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत 30,000 रुपये बताई गई। मामला छावनी थाना में दर्ज।

सुपेला क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर नकदी व सोने का लाकेट चोरी

आवेदिका: दलबीर कौर
23 नवंबर की सुबह घर से बाहर रहने पर अज्ञात चोर ने घर में प्रवेश कर 10,000 रुपये नकद व 20,000 रुपये का सोने का लॉकेट चोरी किया।
आवेदिका ने अपने भाई बलवंत सिंह पर संदेह जताया है।
मामला सुपेला थाना में दर्ज।

ग्राम पंचायत कोडिया के सामने CCTV कैमरा व लोहे के पोल चोरी

आवेदक: खुमान निषाद, सरपंच ग्राम कोडिया
पंचायत भवन के सामने लगा CCTV कैमरा और 14 लोहे के पोल को तोड़कर चोरी कर ले जाया गया।

  • कीमत: लगभग 17,000 रुपये
    घटना 23 नवंबर की रात्रि 10.30 – 11.30 बजे के बीच हुई।
    उतई थाना में अपराध धारा 303(2), 324(4) BNS के तहत दर्ज।

बोरसी स्कूल में लगा CCTV सिस्टम चोरी

आवेदक: राजेंद्र कुमार चंद्राकर, प्रभारी प्राचार्य
सरकारी स्कूल बोरसी में लगे चार नग CP Plus कंपनी के 2 MP CCTV कैमरे चुरा लिए गए।

  • कीमत: लगभग 20,000 रुपये
    स्कूल परिसर की दीवार फांदकर कैमरों को चोरी किया गया।
    पद्मनाभपुर थाना में FIR दर्ज।

पुलिस सतर्क, जांच जारी

पुलिस ने सभी मामलों में अपराध कायम करते हुए आसपास के CCTV फुटेज, तकनीकी जांच और स्थानीय संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। चोरी की इन लगातार घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

नागरिकों से अपील

  • वाहन पार्क करते समय लॉक कर सुरक्षा में रखें
  • घर व दुकान की सुरक्षा के लिए CCTV एवं अलार्म सिस्टम का उपयोग
  • संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 100 या नजदीकी थाने में सूचना दें