जुए का बड़ा फड़ पकड़ाया, 39 आरोपी गिरफ्तार – 9 लाख रुपये कैश और 43 मोबाइल बरामद

दुर्ग/ पुलिस ने शहर में चल रहे जुए के बड़े अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 39 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹9,25,200 नकद, 43 मोबाइल फोन और 4 ताश की गड्डियाँ ज़ब्त की हैं। सभी के खिलाफ धारा 4 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

गया नगर में चल रहा था जुए का फड़

दिनांक 17 नवंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गया नगर कोस्टा तालाब के पास गईनगर निवासी भागवत देशमुख के घर में बड़ी संख्या में लोग ताश खेलकर रुपयों की हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के निर्देशन में कोतवाली व ACCU टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी।

पुलिस की घेराबंदी और छापामार कार्रवाई

पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 39 जुआरियों को पकड़ लिया।
मौके से बरामद:

  • नकद रकम – ₹ 9,25,200
  • मोबाइल फोन – 43 नग
  • ताश की 4 गड्डियाँ

बरामद सामग्री को जब्त करते हुए थाना दुर्ग में अप.क्र. 584/2025 पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

घटना में शामिल 39 आरोपियों के नाम निम्नलिखित हैं: (1) हरीश देशमुख (43) बोरसी
(2) उल्लास (29) गंजपारा दुर्ग
(3) प्रलय राजपूत (31) गया नगर
(4) मिराज अली (25) केलाबाड़ी
(5) दीपक यादव (30) केलाबाड़ी
(6) सुरेश यादव (32) गिरधारी नगर
(7) बाबा गुप्ता (50) राजीव नगर
(8) डेलेन्द्र कुमार (38) अर्जुदा (बालोद)
(9) महेश कुमार जैन (40) अर्जुदा
(10) गोलू यादव (27) गिरधारी नगर
(11) राजेश गुजराती (53) खंडेलवाल कॉलोनी
(12) रवि साहू (31) पोटियाकला
(13) खेलावन साहू (28) पोटियाकला
(14) फामेश्वर निषाद (25) पोटियाकला बस्ती
(15) तामेश्वर कुमार (19) पोटियाकला बस्ती
(16) कमल गाढ़ा (57) मोहन नगर
(17) लक्की राजपूत (27) पद्मनाभपुर
(18) प्रशांत जाटव (30) हरना बांधा
(19) आकाश साहू (32) शक्ति नगर
(20) विनोद साहू (26) कन्हैयापुरी
(21) राहुल सिंह वर्मा (34) सुभाष नगर
(22) नितीश देशमुख (44) जवाहर नगर
(23) सुरेंद्र सुलाखे (20) ग्रीन चौक
(24) अमन सिंह पवार (23) शंकर नगर
(25) शैलेन्द्र पाण्डेय (44) सेक्टर 5 भिलाई
(26) दीपेश सोनी (48) जवाहर नगर
(27) हरीश पुरी (57) बोरसी
(28) सुरेश कुमार (40) चंडी मंदिर
(29) मो. रफीक (34) राम नगर
(30) अरुण तरोडे (33) डिपरापारा
(31) बसंत सोनी (30) राम नगर
(32) अभिनव उमरे (28) शंकर नगर
(33) अजय दिवान (28) शंकर नगर
(34) त्रिलोक कामडे (32) उरला
(35) नितेश जैन (35) संगम चौक
(36) साहिल हिरनखेड़े (27) नयापारा
(37) युकेश्वर खरे (29) उरला
(38) चीनू ठाकुर (55) ग्रीन चौक
(39) भागवत देशमुख (63) गया नगर (मकान मालिक)

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी जुआ-फड़ चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।