भिलाई: सर्व समाज सेवा समिति ने मेधावी छात्रा की शिक्षा बचाई, ₹16,000 की सहायता राशि प्रदान की

भिलाई/ सर्व समाज सेवा समिति, भिलाई ने एक बार फिर सामाजिक दायित्व और मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की CMA कोर्स कर रही मेधावी बेटी की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ की पहल पर ₹16,000 की आर्थिक सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई।

समिति का संकल्प

समिति का सदैव यह स्पष्ट उद्देश्य रहा है कि—

“किसी भी बच्चे की शिक्षा आर्थिक अभाव के कारण कभी रुकनी नहीं चाहिए।”

इसी संकल्प के साथ समिति समाज में ऐसे परिवारों तक निरंतर सहायता पहुँचा रही है, जिनके बच्चे योग्यता और मेहनत के बावजूद आर्थिक समस्या के चलते अपनी पढ़ाई छोड़ने की कगार पर पहुंच जाते हैं।

सामाजिक सहयोग का उदाहरण

सहायता राशि प्रदान करने के दौरान समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’,
 मलकीत सिंह, जोगा राव, रवि कुशवाहा, शाहनवाज कुरैशी,
डॉ. हरजिंदर, तथा समिति के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

समिति की अपील

समिति ने समाज के सक्षम वर्ग से आह्वान किया है कि इस प्रकार की पहल में आगे आएँ और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग देकर भविष्य निर्माण में योगदान दें।