हिरासत में चूक: रेप आरोपी हथकड़ी सहित पुलिस को चकमा देकर फरार, तीन आरक्षक निलंबित
पुलिस प्रशासन में हड़कंप
जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। रेप के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहा आरोपी पुलिस की हिरासत से हथकड़ी समेत भाग निकला।
कौन है फरार आरोपी?
फरार आरोपी की पहचान महावीर कंवर के रूप में हुई है, जो रेप केस में पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे हाल ही में गिरफ्तार किया था।
कब और कैसे हुआ फरार
रविवार को आरोपी महावीर कंवर को रिमांड कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जेल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर वह हथकड़ी सहित फरार हो गया।
जिम्मेदारों पर गिरी गाज
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने तत्काल कार्रवाई की है।
- तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।
- साथ ही नगर सैनिक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु पत्राचार किया गया है।
पुलिस की तलाश जारी
आरोपी की फरारी के बाद पुलिस टीम उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। जिले के प्रवेश एवं निकास मार्गों पर निगरानी तेज कर दी गई है।



