20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप की तैयारी प्रारंभ, भिलाई में HVC वॉलीबॉल मैदान में पहली बैठक सम्पन्न
भिलाई/ 20वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर पहली महत्वपूर्ण बैठक HVC वॉलीबॉल मैदान में आयोजित की गई। बैठक का संचालन सचिव, CGSVA एवं डीएसपी छत्तीसगढ़ पुलिस हेम प्रकाश नायक के कुशल मार्गदर्शन में हुआ।
इंद्रजीत सिंह छोटू की पहल—खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प
बैठक में चैंपियनशिप की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन में प्रमुख भूमिका निभा रहे
इंद्रजीत सिंह छोटू और नईमुद्दीन हनफी ने बहुमूल्य सुझाव साझा किए और आयोजन को भव्य व सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
स्वर्गीय दलबीर सिंह उर्फ बीरा सिंह जी की स्मृति में खेला जाएगा टूर्नामेंट
यह चैंपियनशिप इंद्रजीत सिंह छोटू तथा उनके परिवार की ओर से स्व. दलबीर सिंह उर्फ बीरा सिंह जी (पिताश्री) की पावन स्मृति को समर्पित है।
खेल जगत में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में शामिल रहे गणमान्य सदस्य
बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, खेल प्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
मलकीत सिंह, जोगा राव, सुनील यादव, शाहनवाज कुरैशी, निर्मल सिंह, सुशांत डे, डी.शाजी, राजेंद्र राय, दीपक मित्रा, राजेश मणि, वी.एन. सोनी, टी.टी. गिरि, जोजी मैथ्यू, बी.एस. श्रीनिवास राव, अजय सोनी, अरुण यादव, ख्वाजा अहमद, सुनील यादव (Sector-1), राजेंद्र नाग, मंजीत सिंह, श्रीमती मेघा कौर, सन्मुख राव, मुरली, कु. शीला निकुंज एवं कु. विद्या नायर शामिल रहे।
सफल आयोजन की तैयारियां तेज
बैठक में खेल संचालन समिति, प्रतिभागी टीमों, तकनीकी प्रबंधन एवं दर्शकों की सुविधा पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह चैंपियनशिप राज्य स्तरीय खिलाड़ियों के लिए एक उत्कृष्ट मंच साबित होगी।



