शंकर नगर छावनी और जामुल क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की वारदातों को अंजाम, पुलिस ने शुरू की जांच
पूरे जिले में दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदात की रिपोर्ट दर्ज
भिलाई/जामुल/ शहर में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। एक मामला जामुल के शिव गैरेज के पास से मोटरसाइकिल चोरी का है, जबकि दूसरा मामला शंकर नगर छावनी के एक शिक्षक के घर से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का है। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिव गैरेज के सामने से मोटरसाइकिल चोरी
जामुल क्षेत्र में गंगाधर यादव निवासी वार्ड क्रमांक 40, अनूप बर्फ फैक्ट्री के पास शंकर नगर छावनी, ने बताया कि वे शिव गैरेज जामुल में गाड़ी मेकर का काम करते हैं।
8 नवंबर 2025 की सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG07CF5509) को गैरेज के सामने लॉक लगाकर खड़ी की थी।
शाम करीब 7 बजे जब वे काम खत्म कर लौटे, तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। आसपास तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।
चोरी हुई मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर MBLHAW120MHKB5965 और इंजन नंबर HA11EDMHK66267 है, जिसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये बताई जा रही है।
यादव ने बताया कि अगले दिन (9 नवंबर) तक भी वाहन का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने जामुल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिक्षक के घर से 12 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी
दूसरी बड़ी घटना शंकर नगर छावनी की है, जहां लक्ष्मी कुमार ताम्रकार, जो उच्च वर्ग शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं, के घर से करीब 12 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार, 17 या 18 सितंबर 2025 की रात लगभग 10 बजे उनकी पत्नी गरीमा ताम्रकार ने घर के सामने कमरे में दीवान पलंग के अंदर एक बैग में सोने के आभूषण रखे थे।
बैग में 10 सोने की चूड़ियां, 3 बिंदियां, 1 सेट झुमका, 2 अंगूठियां और 1 सोने का हार सहित कई आभूषण थे।
2 अक्टूबर 2025 को जब उनकी पत्नी गांव बेरला जाने की तैयारी कर रही थीं, तो उन्होंने दीवान खोला और पाया कि ज्वेलरी बैग गायब है। आश्चर्य की बात यह रही कि दीवान में रखा चांदी का सामान सुरक्षित था।
घर में लगे CCTV कैमरे की बिजली सप्लाई का तार निकला हुआ पाया गया, जिससे रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी।
लक्ष्मी ताम्रकार का कहना है कि उनके भाई त्रिलोकचंद ताम्रकार और ललित कुमार ताम्रकार का घर भी उसी कैंपस में है। परिवार ने खुद तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः उन्होंने 9 नवंबर 2025 को सुपेला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू की
दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज, आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों का जल्द पता लगाया जाएगा।



