महाविद्यालय की गौरवमयी ‘गुरु-शिष्य परंपरा’ को नमन — 8 नवम्बर को होगा भव्य ‘पूर्व छात्र सम्मेलन’

भिलाई-3/ डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई-3 में भूतपूर्व छात्रों के प्रथम भव्य सम्मेलन (Alumni Meet 2025) के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 29 अक्टूबर 2025 को किया गया।
बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अश्विनी महाजन ने की।

बैठक की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. महाजन ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा—

“पूर्व छात्र किसी भी संस्था की गरिमा और गौरव का प्रतीक होते हैं। उनका पुनर्मिलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भावनाओं, अनुभवों और प्रेरणाओं का संगम है। यह सम्मेलन हमारे महाविद्यालय की पहचान और परंपरा को नई दिशा देगा।”

उन्होंने कहा कि यह आयोजन पुराने छात्रों और वर्तमान पीढ़ी के बीच अनुभव एवं संवाद का सेतु बनेगा, जिससे संस्थान की प्रगति और सामाजिक सहयोग को नई ऊर्जा मिलेगी।

8 नवम्बर को होगा भव्य आयोजन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भूतपूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन 8 नवम्बर 2025 को किया जाएगा।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा, पूर्व छात्रों की उपलब्धियों और उनके योगदान को सम्मानित करने का एक ऐतिहासिक अवसर होगा।

सम्मेलन तीन सत्रों में होगा आयोजित

निर्धारित रूपरेखा के अनुसार सम्मेलन तीन सत्रों में आयोजित किया जाएगा।
पहले सत्र में स्वागत एवं सम्मान समारोह रखा गया है, जिसमें महाविद्यालय के स्थापना काल से अब तक योगदान देने वाले प्राचार्यगण, प्राध्यापकगण, खेल अधिकारी, ग्रंथालय अधिकारी एवं कार्यालीन स्टाफ का सम्मान किया जाएगा।

गठित हुई एलुमनी एसोसिएशन

पूर्व बैठक में भूतपूर्व छात्रों एवं प्राध्यापक सदस्यों की सहमति से एलुमनी एसोसिएशन का गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया—

  • अध्यक्ष: श्री मनीष अग्रवाल
  • उपाध्यक्ष: श्री उपकार चंद्राकर एवं श्री राजेश बघेल
  • सचिव: श्री अतुल सिंह
  • सह-सचिव: श्री बालमुकुंद वर्मा एवं श्री विजय यादव
  • कोषाध्यक्ष: श्री कमल किशोर
  • तकनीकी सहयोग: श्री खोमन बंछोर
  • महिला पदाधिकारी: कुमारी वर्षा पांडे एवं गुड़िया मिश्रा

महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अल्पना देशपांडे ने नवगठित समिति को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि—

“एलुमनी एसोसिएशन महाविद्यालय और समाज के बीच विकास एवं सहयोग की नई दिशा प्रदान करेगा।”

समितियों का गठन एवं जिम्मेदारियाँ तय

सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया—

  • स्वागत समिति
  • सांस्कृतिक समिति
  • भोजन व्यवस्था समिति
  • मीडिया एवं प्रचार समिति

सभी समितियों को निर्धारित समय में अपनी जिम्मेदारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उपस्थित रहे अनेक भूतपूर्व छात्र

बैठक में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती सेठी, डॉ. नीलम गुप्ता, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. रमेश त्रिपाठी, एवं भूतपूर्व छात्र श्री मनोज मित्रा, रोहित चौधरी, रविशंकर शाह, तेजेश्वर कुमार, वरुण यादव, विपिन चंद्राकर, राजेश बघेल, विजय यादव, अजय कुमार साहू, यमन कुमार, अभिषेक शर्मा, हामिद अहमद शाह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के सफल संचालन हेतु सहायक प्राध्यापक डॉ. ममता सराफ ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
सभी ने एकमत होकर आगामी सम्मेलन को “महाविद्यालय के गौरव और गुरु-शिष्य परंपरा के उत्सव” के रूप में भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया।