खारूण नदी हादसा: दूसरे दिन भी लापता युवक का नहीं मिला सुराग, SDRF की दिनभर तलाशी नाकाम

कुम्हारी/ खारूण नदी के अटारी घाट में रविवार को नदी में बह गए युवक गजेन्द्र पटेल का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार को सुबह SDRF की टीम मौके पर पहुंची और दिनभर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला।

SDRF की दिनभर तलाशी रही नाकाम

सुबह से शाम तक SDRF गोताखोरों ने नदी के विभिन्न हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने घाट से लेकर दूर तक कई जगह तलाश की, लेकिन गजेन्द्र का कोई पता नहीं चला।

परिजनों की हालत खराब, गांव में मायूस माहौल

लापता गजेन्द्र पटेल के परिजन लगातार घाट पर डटे रहे। हर आवाज और हलचल पर उन्हें उम्मीद बंधती, लेकिन शाम तक निराशा ही हाथ लगी। गांव और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है।

किसी को भी जानकारी मिले तो दें सूचना

परिजनों ने अपील की है कि अगर किसी को भी युवक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें:
📞 83190 85273
📞 99770 33019