भाजपा चरोदा मंडल के तत्वाधान में भव्य रक्तदान शिविर, 80 लोगों ने किया रक्तदान
भिलाई-3/चरोदा/ श्री श्री सार्वजनिक नवदुर्गा पूजा समिति रेलवे इंस्टिट्यूट बीएमआई चरोदा के तत्वाधान में भाजपा चरोदा मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 80 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।
मंडल अध्यक्ष और अतिथियों ने किया रक्तदान
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरी शंकर एवं महामंत्री राजेश मौर्य द्वारा रक्तदान से हुई। विशेष रूप से हरियाणा हिसार से आए विकास बोरा ने भी रक्तदान कर क्षेत्रवासियों को इस महान कार्य के लिए प्रेरित किया।
शिविर में कार्यकर्ताओं की रही भारी उपस्थिति
शिविर में प्रमुख रूप से चरोदा मंडल प्रभारी मनीष अग्रवाल, चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर, भिलाई-3 मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, महामंत्री राजेश मौर्य, शिविर संयोजक जी.एस.एस. रघुपतरणी, मंडल उपाध्यक्ष प्रमिला टांडी, सोशल मीडिया प्रभारी अश्वनी जोशी, हीरावती सोनी, रेलवे स्कूल के विद्यार्थी गण तथा भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
रक्तदाताओं का किया गया सम्मान
कार्यक्रम के अंत में रक्तदाताओं को निःशुल्क हेलमेट एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। यह वितरण भाजपा चरोदा मंडल अध्यक्ष ए. गौरी शंकर सहित अनेक अतिथियों द्वारा किया गया।



