भिलाई स्टील प्लांट में लिफ्टरों की हड़ताल स्थगित, प्रबंधन ने कमेटी बनाकर समस्याओं पर विचार का दिया आश्वासन
भिलाई/ भिलाई स्टील प्लांट के ईडी वर्क राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को भिलाई ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन एवं स्टील लिफ्टरों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनके कारण हाल ही में लिफ्टरों ने हड़ताल का ऐलान किया था।
हड़ताल की पृष्ठभूमि
कुछ लिफ्टरों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था और 60 वर्ष की आयु से अधिक होने पर गाड़ियों की इन-आउट की अनुमति बंद कर दी गई थी। इसी को लेकर लिफ्टरों ने विरोध जताते हुए हड़ताल शुरू की थी।
ईडी वर्क ने दिया आश्वासन
मीटिंग में ईडी वर्क राकेश सिंह ने कहा कि—
“सभी समस्याओं पर एक कमेटी बनाई जाएगी और विस्तृत विचार-विमर्श कर समाधान निकाला जाएगा।”
उनके आश्वासन एवं निवेदन पर लिफ्टरों ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन फिर से शुरू होगा।
संगठन के पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में संगठन के संरक्षक महेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल चौधरी, महासचिव मलकीत सिंह, कोषाध्यक्ष योगा राव, सह सचिव शाहनवाज कुरैशी, स्टील लिफ्टर धनजय, दिनेश अग्रवाल, प्रेम कुमार, दिलीप खटवानी, बलजीन्दर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



