खुर्सीपार में दिनदहाड़े तीन मोबाइल चोरी – पुलिस की लापरवाही से बढ़ रहे चोरों के हौसले

भिलाई/खुर्सीपार/ खुर्सीपार क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब घर के भीतर रखे सामान भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ताजा मामला जागीर चौक खुर्सीपार का है, जहां ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राबिन सिंह के घर से दिनदहाड़े तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है लेकिन पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

कैसे हुई वारदात

दिनांक 20 सितंबर 2025 को सुबह लगभग 8:00 से 8:15 बजे के बीच जब राबिन सिंह नहाने के लिए बाथरूम गए थे, उसी दौरान घर के हाल और बेडरूम में रखे तीन मोबाइल फोन अचानक गायब हो गए।

जब उनकी माँ श्रीमती मीना सिंह ने हाल के टेबल पर रखे मोबाइल गायब होने की जानकारी दी, तब राबिन सिंह ने पूरे घर में तलाश की, लेकिन मोबाइल का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में तीनों मोबाइल पर कॉल करने की कोशिश की गई, मगर सभी फोन स्विच ऑफ मिले।

 चोरी हुए मोबाइल की जानकारी

  1. OnePlus Nord CE 2 Lite 5G (कीमत – ₹8,000) – बिल सोनाली सिंह के नाम से।
  2. Realme Narzo 30 Racing Silver (कीमत – ₹5,000) – बिल मोहम्मद रजा अली के नाम से।
  3. OnePlus Nord CE Lite 5G (कीमत – ₹12,000) – बिल आलोक कुमार के नाम से।

तीनों की कुल कीमत करीब ₹25,000 आँकी गई है। यह मोबाइल परिवार की बहन और माँ उपयोग करती थीं।

परिवार की प्रतिक्रिया

घटना की जानकारी पीड़ित ने अपने चाचा निखिलेश शर्मा को दी। काफी तलाश और घर-परिवार से सलाह के बाद आखिरकार पीड़ित ने 22 सितंबर 2025 को थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

 पुलिस पर उठ रहे सवाल

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता लोगों के गले नहीं उतर रही। इलाके में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और पुलिस केवल रिपोर्ट दर्ज करने तक ही सीमित है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की सुस्ती और गश्त की कमी की वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं।