शराब भट्ठी के बाहर से बाइक पार, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज
भिलाई-३/ शहर में वाहन चोरी का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना भिलाई-3 की है, जहां शराब भट्ठी के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल को चोर उड़ा ले गए।
गांधी नगर रेल्वे क्वार्टर नंबर 155 निवासी व रेलवे में कार्यरत पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी पुरानी हीरो होंडा सीडी डॉन (नंबर CG 07 LR 4412) लेकर पुरैना शराब भट्ठी गया था। वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर वह अंदर शराब लेने चला गया। लगभग आधे घंटे बाद बाहर आने पर देखा कि बाइक वहां से गायब थी।
काफी तलाश के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। चोरी हुई बाइक का चेसिस नंबर MBLHA11EF99H00227, इंजन नंबर HA11EA99H05595, रंग काला और कीमत लगभग 10,000 रुपये बताई गई है।
पीड़ित ने इसकी शिकायत पुरानी भिलाई थाना में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



