सीमेंट ट्रांसपोर्टर्स की समस्या पर उपमुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, मिला सहयोग का आश्वासन

दुर्ग/रायपुर/ छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (CCTWA) का एक प्रतिनिधिमंडल आज अध्यक्ष अंजय शुक्ला के नेतृत्व में माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिला। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अल्ट्राटेक कुकुरडीह प्लांट से जुड़े भाड़े की समस्या से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लंबे समय से बार-बार मांग उठाए जाने के बावजूद प्लांट प्रबंधन द्वारा भाड़ा नहीं बढ़ाया जा रहा है। इस समस्या को लेकर उपमुख्यमंत्री से सहयोग की अपील की गई। इस पर श्री शर्मा ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

राजस्व मंत्री से भी की मुलाकात

उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से भी भेंट की। उन्हें भी पूरी जानकारी दी गई, जिस पर मंत्री वर्मा ने भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य

इस अवसर पर अध्यक्ष अंजय शुक्ला के साथ संरक्षकगण अशोक जैन, सुधीर अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह, प्रवक्ता अरुण तुलस्यान, कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह, संगठन मंत्री गणेश जैसवाल, सुखदेव सिंह सिद्धू (अध्यक्ष RBKPS) सहित सदस्यगण मनोज गुप्ता, आशीष अग्रवाल, सुब्रत डे, सुखदेव सिंह, जसवंत सिंह सैनी, सनोज सिंह, वैभव जग्गी, सुखमोहन सिंह बावा, पुरुषोत्तम भीटे, मिथलेश वर्मा, हरविंदर खंडूजा, धनवंत सिंह गिल और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।