चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर बनी सहमति, CCTWA का 40 सदस्यीय दल गोवा भ्रमण से लौटा, परिवहन व्यवसाय पर गहन चर्चा

4 दिनी यात्रा का मुख्य उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (CCTWA) का 40 सदस्यों का प्रतिनिधि दल अध्यक्ष अंजय शुक्ला के नेतृत्व में 4 दिनी गोवा यात्रा से आज वापस लौटा। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सीमेंट परिवहन व्यवसाय में आ रही चुनौतियों पर चर्चा करना और समाधान की रूपरेखा तैयार करना था।

समस्याओं पर खुली चर्चा

यात्रा के दौरान सभी सदस्यों ने व्यवसाय में सामने आ रही समस्याओं पर अपने विचार रखे। सुधारात्मक कदम उठाने और संगठन में एकजुटता बनाए रखने पर सभी ने सहमति जताई।

अन्य परिवहन संघों की सहभागिता

इस भ्रमण में CCTWA के अलावा रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ और भिलाई ट्रक-ट्रेलर मालिक संघ के सदस्य भी शामिल हुए।

शामिल पदाधिकारी और सदस्य

यात्रा दल में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य –

  • संरक्षक : अशोक जैन, सुधीर अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह (छोटू)
  • प्रवक्ता : अरुण तुलस्यान
  • कोषाध्यक्ष : मलकीत सिंह
  • संगठन मंत्री : गणेश जैसवाल

इसके अलावा सदस्यों में – मनोज गुप्ता, पंकज सिंह, लोकेश शर्मा, वैभव जग्गी, जसवंत सिंह, सनोज सिंह, राघवेंद्र साहू, निखिल अग्रवाल, पुरुषोत्तम भीटे, सत्य नारायण सिंह, आनंद आहूजा, सुखदेव सिंह सिद्धू, सुब्रत दे, हरनेक सिंह, सुमीत जैन, शिवशंकर पाढ़ी, मनदीप सिंह, हरनीत सिंह, इंद्रजीत सिंह सैनी (भिलाई) समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।