पुलिस की बड़ी सफलता, अमानत में खयानत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल


दुर्ग/ थाना नेवई पुलिस ने अमानत में खयानत के गंभीर मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जाने मामला क्या है?
प्रार्थी अनिरुद्ध ताम्रकार, निवासी जवाहर नगर दुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी आकाश शर्मा (निवासी जवाहर नगर, दुर्ग) ने अधिक लाभ देने का लालच देकर उसके साथ प्रवंचना की।
ऐसे की गई ठगी
- आरोपी ने दिनांक 28.12.2021 से 05.09.2022 के बीच कई बार प्रार्थी से बड़ी रकम ली।
- रकम को अपने बैंक खाते में जमा किया।
- यह राशि न्यूट्रिशियन कंपनियों को भुगतान करने के नाम पर ली गई थी।
- लेकिन आरोपी ने रकम का भुगतान न करते हुए लगभग ₹25,52,886/- की राशि गबन कर ली।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
- पूछताछ में आरोपी का अपराध साबित हुआ।
- आरोपी को दिनांक 28.08.2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
- न्यायालय में पेश कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में
थाना नेवई प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर
प्र0आर0 हेमंत चंदेल
आर0 चंदन भास्कर
का सराहनीय योगदान रहा।





