तेज रफ्तार बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला


कुम्हारी(रायपुर)/ रायपुर निवासी भेषमणि सोनी, जो अमलीडीह में रहते हैं और एक फार्मा कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, के साथ आज सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
घटना कैसे हुई
दिनांक 28 अगस्त 2025 को सुबह करीब 8 बजे भेषमणि सोनी अपनी कार क्रमांक CG04 NS 0935 से रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कुम्हारी ओव्हरब्रिज, NH-53 पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस (क्रमांक MH40 AQ 6141) के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार का आगे और पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि कार सवार भेषमणि सोनी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनकी जान जोखिम में पड़ गई थी।
प्रत्यक्षदर्शी और रिपोर्ट
घटना के तुरंत बाद उन्होंने अपने परिचित दुर्गा प्रसाद बिसेन को फोन कर बुलाया और मामले की जानकारी दी। इसके बाद कुम्हारी पुलिस को भी सूचना दी गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
कुम्हारी पुलिस ने बस चालक की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया है।
- मोटरयान अधिनियम, 1988 (संशोधन 2015, 2019) की धारा 184
- भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 281
के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





