दुर्ग जिले में ग्रामीणों को नौकरी लगाने के नाम से पैसा लेने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

आरोपी द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किया गया था*
धारा 420, 467,468,471 की ठगी करने वाली आरोपी महिला को पाटन पुलिस ने किया गिरफ्तार।दुर्ग/ आरोपी महिला गीतांजली टंडन ने ग्राम सिपकोना के निवासी एमन बंजारे से 2 लाख एवं अन्य ग्रामीणों से नौकरी लगाने के नाम से रुपए लेकर राजस्व विभाग के सहायक ग्रेड 3 एवं चपरासी पद के लिए फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर एवं फर्जी चरित्र सत्यापन बनवाकर ठगी कर धोखाधड़ी की थी। आवेदक कि रिपोर्ट पर दिनांक 14.07.25 को थाना पाटन में अपराध 134/25 धारा 420 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया।विवेचना के दौरान प्रकरण में आवेदक द्वारा फ़र्ज़ी नियुक्ति प्रमाण पत्र एंव फ़र्ज़ी चरित्र सत्यापन के दस्तावेज पेश करने पर प्रकरण में धारा 467,468,471 भादवि जोड़ी गयी आरोपी महिला घटना के बाद से फरार चल रही थी जिसे दिनाक 17/07/2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

नाम आरोपी :

गीतांजली टण्डन पिता लक्ष्मण निवासी धमना थाना जामगांव आर जिला दुर्ग