आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी को 10 महीने बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई/ पुरानी भिलाई पुलिस पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 07.09.2024 को शीतला पारा हथखोज में मोहल्ले के समिति वालो के द्वारा गणेश मूर्ति स्थापित किया गया था। जहाँ पर साउंड बाक्स पोंगा बजाते थे। शीतला पारा में ही धन्नूलाल साहू पिता स्व. जहरूराम साहू उम्र 55 वर्ष अपने परिवार के साथ रहते थे। मृतक धन्नूलाल साहू को हार्ट की परेशानी होने से गणेश पंडाल में बजाने वाले साउंड बाक्स एवं पोंगा को धीरे अवाज में बजाने के लिये बोलते थे। जिसकी बात को पोंगा बजाने वाले नही मानते थे।मृतक धन्नूलाल साहू द्वारा आरोपी गौरव उर्फ गोल्डी वर्मा को दिनांक 11.09.2024 को अपनी हार्ट का बीमारी बताकर साउंड बाक्स पोंगा को धीरे बजाया करो बोलने पर गोल्डी वर्मा मृतक धन्नूलाल साहू को अपने कान में रूई डालकर घर में बैठ जाओ साउंड बाक्स पोंगा की आवाज को कम नहीं करूंगा बोला। दिनांक 13. 09.2024 को फूलचंद धनकर डायल 112 को सूचना देने पर डायल 112 वाले आकर गोल्डी वर्मा को समझाकर चले गये थे उसके बावजूद भी तेज अवाज में पोंगा, साउंड बॉक्स बजाते थे। दिनांक 14.09.2024 की रात्रि तकरीबन 08.30 बजे गौरव उर्फ गोल्डी वर्मा मृतक के दुकान के पास आकर बोला कि मेरे पास पोंगा बजाने का परमिशन है बोलकर पेपर मृतक के मुँह पर मारा और जो उखाड़ना है उखाड़ लो कहकर मारने पीटने की बात कहकर बोला तब मृतक अपने परिवार वालो के साथ थाना आये और उसके पीछे गौरव उर्फ गोल्डी वर्मा भी समिति वालो के साथ थाना आया, मोहल्ले वासियो के समझाईस पर दोनो पक्षो द्वारा आपस में समझौता पत्र थाना में देकर घर वापस चले गये, कुछ समय बाद मृतक की तबियत खराब होते देखकर उपचार हेतु सनसाईन अस्पताल भिलाई-3 लाये तथा वहां के चिकित्सक से प्राथमिक उपचार करवाकर पुनः घर वापस चले गये। रात्रि करीबन 02.00 से 02.30 बजे के मध्य मृतक के घर के खिडकी के पास गाली गलौज सोर गुल की चिल्लाने की आवाज गोल्डी वर्मा की आई और मृतक अपने घर परिवार वालो के साथ अपने-अपने रूम में सो गये। दिनांक 15.09.2024 के सुबह 06.30 बजे मृतक की पत्नी श्रीमति सरस्वमी साहू उठी तो देखी मृतक बिस्तर पर नही था। तब अपने पुत्र नेतराम साहू को बोली कि तोर पिता बिस्तर में नहीं है कहा है देखो तब इधर-उधर देखे तो मृतक अपने घर के स्टोर रूम के कमरा में लोहे के एंगल में नाईलोन की रस्सी से अपने गले में फांसी का फंदा लगाकर लटका मिला जिसकी रिपोर्ट भिलाई3 थाना में की गई पुलिस द्वारा शव पंचनामा जांच कार्यवाही के दौरान एक सुसाईट नोट मृतक के कमर में मिला, सुसाइड नोट में आरोपी गौरव वर्मा की प्रताड़ना की वजह से आत्महत्या करना लेख था। लिखावट को मृतक के दोनो पुत्र पहचान कर बताये कि मेरे पिता धन्नूलाल साहू का लिखावट है। मर्ग जांच पर पाया गया कि मृतक धन्नू लाल साहू ने गौरव उर्फ गोल्डी वर्मा के द्वारा प्रताडित करने से परेशान होकर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। सम्पूर्ण जांच पर आरोपी गौरव उर्फ गोल्डी वर्मा द्वारा मृतक धन्नूलाल साहू को आत्महत्या करने के लिये दुषप्रेरित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी एवं गवाहो से पूछताछ कर कथन लिया गया है तथा सुसाईडल नोट जप्त किया गया है। जप्त सुसाईडल नोट का हस्तलिपि विशेषज्ञ से परीक्षण कराकर रिपोर्ट प्राप्त किया गया। प्रकरण के आरोपी गौरव उर्फ गोल्डी वर्मा को तलब कर थाना लाया गया है प्रकरण एवं घटना के संबध में गवाहो के समक्ष पूछताछ किया गया जो अपराध करना स्वीकार किया एवं आरोपी के विरूद्ध साक्ष्य सबूत पाये जाने से विधिवत दिनांक 14.07.2025 को 10.30 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनो को दी गई आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

देखें आरोपी की वीडियो