प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जामुल पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान आहत सोनमती जो 02 माह की गर्भवती थी जिसके पेट में लात मारने से गर्भ में ही बच्चा खत्म हो गया था।
डाॅक्टरी परीक्षण एवं क्यूरी कराने पश्चात् प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 316 भादवि जोड़ी गई। आरोपी 01. अमरजीत रजक उर्फ बैठा 02. समरजीत रजक 03. आकाश कुमार रजक 04. विकास कुमार रजक सभी निवासी राजीव नगर छावनी को आज दिनांक 11.07.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश साहू, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, चन्द्रभान यादव, रूपनारायण बाजपेयी, चंदन सिंह, अतुल सिंह यादव का विशेष योगदान रहा।