इस घटना से आक्रोशित लोगों के द्वारा देर रात को ही सड़क पर चक्का जाम कर दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी देर रात 11:30 बजे के करीब शांत हुए।
दंपती की मौत से आक्रोशित कालोनी वासियों ने रात में ही चक्का जाम कर दिया। वे शव को पीएम के लिए ले जाने नहीं दे रहे थे। वे मुआवजा राशि की मांग कर रहे थे। इस पर पुलिस ने समझाइश देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। बाद में दोनों शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय सुपेला स्थित मरच्युरी भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक शिवकुमार कुर्रे का दो महीने पूर्व ही विवाह हुआ था। दोनों पति-पत्नी अपने रिश्तेदार वार्ड क्रमांक-51 खुर्सीपार शिवातजी नगर निवासी लव कुमार डहरे के घर पर खाना खाने के निमंत्रण पर गए हुए थे। खाना खाकर वे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।