टाटा आईपीएल भिलाई में पहले से कहीं बड़ा, जुनून भरा और होगा दिलचस्प!

भिलाई/ सिविक सेन्टर एरिया अन्तर्गत सेक्टर-5 के दिव्यांग क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार 24 मई को शाम 6.30 बजे से और रविवार 25 मई को दोपहर 2.30 से इस बार सारा धमाल फैन्स करेंगे सीटियों बजाना, चीयर करना, फेस पेंटिंग, शोर मचाना, पागलपंथी, क्रेजी स्टंट ! सबसे क्रेजी फैन्स क्रिकेट के खेल, खिलाड़ियों, पसंदीदा टीमों पर प्यार लुटाएंगे और भी बहुत कुछ होने वाला है जब आईपीएल 2025 लेकर आएगा फैन पार्क के फैन्स को। ये फैन पार्क्स 50 शहरों के फैन्स के साथ मिल कर पूरे देश में आईपीएल फीवर पैदा करने के लिए तैयार है।जायंट स्क्रीन पर हर रोमांचक पल कैप्चर करने के साथ प्रत्येक वेन्यू लाइव एक्शन दिखाएगा ताकि फैन्स को स्टेडियम की तरह मैच देखने का आनंद मिले। इंट्री फ्री है इसलिए एक भी फैन मिस नहीं करने वाला है। और फिर म्युज़िक, मर्चेंडाइज, फूड स्टाल, मजेदार पेय और आईपीएल के ऑफिशिल स्पांसर भी कुछ मजेदार एक्टिविटी करेंगे, तो मस्ती और एक्साइटमेंट दोगुना हो जाएगा।एक साथ इतनी मस्ती होगी, तो फैन्स को लगेगा कि वे स्टेडियम में बैठ कर अपनी-अपनी टीमों को चीयर कर रहे हैं। रोमांच और एक्साइटमेंट का तड़का लगाने के लिए फैन पार्क के विजिटर अपनी फेवरीट टीम, खिलाड़ी या क्रिकेट के खेल पर सच्चा प्यार लुटा कर यह दिखा सकते हैं कि क्या होता है फैन मोमेंट।

हर सीजन पहले से बड़ा होता है। उम्मीद है इस सीजन फैन पार्क में 10 लाख से अधिक क्रिकेट फैन आएंगे और धमाल करेंगे।आप भी अपने शहर के फैन पार्क में अपना फैनडम दिखाइए। बाउंड्री लगते, हैट्रिक बनते और स्पिन होते देखिए। ज़्यादा इंतजार नहीं करना होगा, काउंट डाउन शुरू हो गया है।